Entertainment

श्री राधा निकुंज विद्या भवन में हुई फिल्म ‘जिंदगी तेरे नाम’ की शूटिंग

Image default
Spread the love

मुम्बई। मध्यप्रदेश के पाटन नगर में गुरु मोहल्ला स्थित बंगला श्री राधा निकुंज विद्या भवन में छत्तीसगढ़ की फिल्म की शूटिंग की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘जिंदगी तेरे नाम’ फिल्म के कई सीन पाटन नगर के गुरु मोहल्ला में फिल्माए गए। मुम्बई के संदीप पटेल एवं एजाज सिद्दीकी के निर्देशन में फिल्म के कई सीन राधा निकुंज बंगले से शूट किए गए। पायल प्रोडक्शन की फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के कई बड़े चेहरे नजर आए जिसमें मुख्य भूमिका में प्रिंस दीवान एवं कंचन विश्वकर्मा ने अदा की, तो वहीं साइड रोल में अनिल सोनी, आनंद तांबे, चारू दुबे, शिवांश पटेल एवं मोनिका जैन अभिनय कर रहे हैं।
संतोष मालवीय एवं पवन मालवीय द्वारा कैमरे में फिल्म के सीन कैद किया गया। ज्योति नामदेव प्रोड्यूसर एवं लेखक कन्हैया पटनिहा के अनुसार फिल्म ‘जिंदगी तेरे नाम’ में एक्शन के साथ दर्शकों को एक अच्छी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

Related posts

गर्म मौसम में सागर अरोरा के साथ “तेरा नूर” की शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण रहा : मीनाक्षी जायसवाल

hindustanprahari

महिलाओं को स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होना चाहिए : हीना सोनी

hindustanprahari

संदेशात्मक विषय से संतुष्टि मिलती है – बबीता सहगल

hindustanprahari

Leave a Comment