Uncategorized

अग्निशिखा की काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Spread the love

नवी मुंबई। कोपरखैरने स्थित अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के कार्यालय में 14 अप्रैल 2023 की शाम काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन संस्था अध्यक्ष अलका पांडे के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि नंदलाल क्षितिज ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से अपने लघुकथा संग्रह के लिए सम्मानित सेवासदन प्रसाद का संस्था की ओर से विशेष सम्मान अग्निशिखा मंच के अध्यक्ष अलका पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधु भूषण त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सीतामढ़ी से प्रीति सुमन उपस्थित थी।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का संस्था की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 30 कवियों ने विभिन्न विधाओं की सरस कविताओं का पाठ किया। पाठ करने वाले रचनाकारों में पवन तिवारी, नेहा भारती, नन्दलाल क्षितिज, राम प्यारे सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार राही, विश्वामित्र दयाल तिवारी, अश्विन पाण्डेय, महेन्द्र मिश्र, शिल्पा सोनावणे, चंद्रिका व्यास, राम स्वरुप साहू, दिलीप ठक्कर, जगदीश सिंह गम्भीर, अलका पाण्डेय, नन्द लाल थापर, रत्न कुमार पाठक, रामजी कन्नौज, कुंवारा बी.एल.शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नीरजा ठाकुर, नीरज मिश्र, भारत भूषण शारदा, रमाकांत ओझा, ओमप्रकाश पाण्डेय, डॉ पूजा अलपुरिया, कल्पेश यादव, सुशील शुक्ल का नाम प्रमुख है।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका पांडे ने आए हुए अतिथियों की आभार व्यक्त किया।

Related posts

Budapest’s Margaret Island, A Green Haven in Hungary’s Capital

hindustanprahari

घनन घनन घन घंटा बाजे, लाजबाब है घंटा पान वाले का पान

hindustanprahari

Meet The Women At The Head of The Gym Revolution

hindustanprahari

Leave a Comment